वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने ट्रैफिक में तैनात इंस्पेक्टर शिवाकांत शुक्ला को सोमवार शाम लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर पर ई-रिक्शा छोड़ने के लिए 3000 रुपये मांगने और वाहन मालिक से होमगार्ड को दिलवाने का आरोप है।
एडिशनल सीपी ने जांच शुरू की तो पीड़ित ने दफ्तर पहुंचकर बयान दर्ज कराया। जांच में होमगार्ड ने इंस्पेक्टर का नाम लिया तो अफसरों ने उससे जवाब तलब किया। जवाब संतोष जनक नहीं मिलने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर दी।
वाराणसी के एडिशनल पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर सीपी मोहित अग्रवाल ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। उसके खिलाफ एक अन्य विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।







