अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी के दबाव में वोट काटने की कोशिश की जा रही है और चुनाव आयोग उसी दबाव में काम कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि BLO को किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग नहीं दी गई, जिस कारण फॉर्म भरने में भारी दिक्कतें आ रही हैं और कई BLO फॉर्म भर भी नहीं पा रहे।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोग अपनी नौकरी छोड़कर SIR फॉर्म भरने आ रहे हैं, जो मतदाताओं के अधिकारों का हनन है।
उन्होंने सवाल उठाया कि शादियों के सीजन में SIR की तिथि क्यों तय की गई, जबकि कई BLO अपनी जान गंवा चुके हैं।
अखिलेश ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया सिर्फ वोट काटने के लिए की जा रही है।
उन्होंने पूछा कि जब यूपी में चुनाव में अभी समय है, तो इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है?
अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी का ड्रीम पूरा कर रहा है।







