चन्दौली डीडीयू नगर
मुगलसराय क्षेत्र के ग्रामसभा पचोखर क्रय केंद्र पर रविवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल पहॅुचकर धान खरीदारी की शुरुआत कराया साथ ही धान के खरीदारी की शुरुआत से पहले पहले किसानों को सम्मानित किया और सरकार की मंसा को स्पष्ट करते हुए किसानों को कई जानकारियां भी दी।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अधिकारी या कर्मचारी खरीदारी में गड़बड़ी करते हैं तो तुरंत मुझे जानकारी दें उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राकेश सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, महेश जैसवाल, राम सिंगार पांडे, राणा सिंह, बब्बन कुशवाहा, बसंत मौर्या के साथ-साथ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







