चन्दौली नौगढ़
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन),दिगम्बर कुशवाहा* द्वारा थाना नौगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान-
1.थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था, पुलिस सहायता कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस प्रणाली तथा शस्त्रागार का गहन निरीक्षण किया गया। उपलब्ध संसाधनों, वाहनों व उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच की गई।
2.अभिलेख एवं दस्तावेजों की समीक्षा-
रोजनामचा, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना रिकॉर्ड, लाइसेंस अभिलेख, लंबित व निस्तारित विवेचनाओं की विस्तृत जांच की गई। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
3.अपराध नियंत्रण एवं विशेष अभियानों की समीक्षा-
वांछित/वारंटी अभियुक्तों, अवैध खनन, अवैध शराब, वन क्षेत्र संबंधी अपराधों तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई की प्रगति देखी गई। जंगल क्षेत्र में प्रभावी गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
4. मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की जांच-
थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, शिकायतों के निस्तारण, पीड़ित सहायता तंत्र और महिलाओं एवं बच्चियों से संबंधित मामलों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।
महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, घरेलू हिंसा एवं त्वरित सहायता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
5. स्थानीय समस्याओं एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा-
क्षेत्र की भूगोलिक विशेषताओं को देखते हुए विशेषकर जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, पर्यटन स्थलों पर पुलिस उपस्थिति बढ़ाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।







