वाराणसी/-
जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी रेलवे क्रासिंग के समीप बगैर रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखे धड़ल्ले से संचालित हो रही कलावती चाइल्ड केयर एवं जच्चा बच्चा केंद्र में आशा व डॉक्टर के बीच कमीशन का खेल जारी स्वयं डॉक्टर ओम शंकर राजभर ने दी जानकारी।

बोर्ड पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नही लिखे होने पर प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी पर लगाया लापरवाही का आरोप।
पत्नी को बताया एएनएम व उन्ही के नाम से रजिस्ट्रेशन होने की दी गयी जानकारी।
ओपीडी में भर्ती करने के नियम की भी दी गयी डॉक्टर ओम शंकर राजभर द्वारा जानकारी।
सरकारी अस्पताल में शाम 4 बजे के बाद नही होती है प्रसव भेजे जाते है खुशबू नेहा व अन्य अस्पतालो में।
आशा ने सरकारी एम्बुलेंस से लेकर आई थी प्रसव पीड़िता को कलावती अस्पताल हुआ था हंगामा।







