चन्दौली पड़ाव ।चौराहट चौवला गली में रविवार शाम दावत से लौट रहे एक मेहमान साजिद खान से मारपीट की घटना हुई। ऑटो के हॉर्न बजाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें साजिद खान घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दालमंडी निवासी साजिद खान जलीलपुर में अपने रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान चौराहट चौवला गली में पीछे आ रही एक ऑटो द्वारा हॉर्न बजाने को लेकर उनकी ऑटो चालक से कहासुनी हो गई।
यह मामूली विवाद जल्द ही बढ़ गया। ऑटो चालक ने कुछ लोगों को बुला लिया और बताया जा रहा है कि करीब बीस लोगों ने मिलकर साजिद खान पर हमला कर दिया। इस हाथापाई में साजिद खान को चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में घंटों तक पंचायत भी चली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।







