डबल ईंजन सरकार की उत्पीड़न से जनता का उठा भरोशा;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

समाजवादी पार्टी विधान सभा सकलडीहा कैंप कार्यालय पर गुरूवार को विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की गई मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं का नाम सम्मलित कराये जाने का कार्यकर्ताओं को आवाहन किया। इस मौके पर जिला पंचायत से लेकर सेक्टर और बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि डबल ईंजन सरकार की उत्पीड़न और जनता का उठता विश्वास ने सपा को जीत दिलाया है। जनता के विश्वास को कायम रखना ही पार्टी के हर कार्यकर्ताओं की दायित्व है।

आगामी 2027 विधान सभा में भारी जीत के लिये पार्टी के हर कार्यकता्रओं की जिम्मेदारी है कि एसएसआर के तहत मतदाता सूची में युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं का नाम सम्मलित कराया जाय। डबल ईंजन की सोसल मिडिया से बगैर गुमराह हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिये कार्यकता्रओं को दिन रात जुट जाने का आवाहन किया।

अंत में संगठन के पदाधिकारियों को तहसील से लेकर थाना और जिला मुख्यालय तक गरीबों की आवाज को बुलंद करते हुए न्याय की लड़ाई लड़ने का आवाहन किया।

इस मौके पर अनिल चौहान,प्रभात यादव,केशव राजभर,महेन्द्र राजभर,धनंजय यादव,शशीकांत भारती,अजय यादव,सिंटू,सुरेन्द्र यादव,पुत्तुल,विजेन्द्र यादव,राकेश यादव,मुन्ना चौहान,चाखन यादव,सुभाष यादव सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई