चन्दौली में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर बैठक आयोजित, 16 नवंबर से होगी स्व-गणना की शुरुआत;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) राजेश कुमार द्वारा की गई, जिसमें जनपद के समस्त सम्मानित स्थानीय पत्रकारों, डिजिटल मीडिया संघटकों एवं स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया।

बैठक का संचालन मनोज कुमार सिंह कुशवाहा (जिला प्रभारी, जनगणना, लखनऊ) द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि16 नवंबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान नागरिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं। 01 दिसंबर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशासन की ओर से स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्हाट्सएप समूहों, सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइट्स के माध्यम से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच स्व-गणना करें अथवा 01 दिसंबर से 04 जनवरी के बीच घर आने वाले प्रगणक को अपनी स्व-गणना आईडी या उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नोटिफाइ किए गए 40 प्रश्नों की सही-सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई