S S N पब्लिक स्कूल, अभईपुर में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का भव्य समापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अभईपुर, जमानिया ( ग़ाज़ीपुर ) में दिनांक 4 नवंबर 2026 (बुधवार) को कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड इंडिया के तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।इस शिविर का संचालन संस्था के कुशल ट्रेनर नीतीश यादव द्वारा अत्यंत रोचक और प्रभावी ढंग से किया गया।तीन दिनों तक चले इस कैंप में बच्चों को आपदा प्रबंधन, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण व्यावहारिक गुण सिखाए गए।

प्रशिक्षण शिविर के मुख्य आकर्षण एवं विषय

ट्रेनर नीतीश यादव को अभईपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार सिंह अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया l जिसके बाद ट्रेनर नीतीश यादव ने आपदा एवं सुरक्षा प्रबंधन आग, बाढ़ और भूकंप जैसी आपातकालीन स्थितियों से बचने के उपाय व बचाव कार्य।
स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार फर्स्ट Aid (प्राथमिक उपचार), स्ट्रेचर बनाने के तौर-तरीके, स्वास्थ्य के नियम और CPR ट्रीटमेंट की लाइव प्रक्रिया।

जीवन कौशल एवं कला बिना बर्तन के भोजन बनाने की कला, टेंट निर्माण, रस्सी की विभिन्न गांठें (Knots) बांधने के तरीके। पर्यावरण एवं जल संरक्षण स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प। स्काउटिंग संस्कृति ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम, स्काउटिंग ताली और मार्च पास्ट। सामाजिक जागरूकता महिला सशक्तिकरण के तहत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090 (विमेन पावर लाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) की जानकारी।

शारीरिक विकास योगाभ्यास और मनोरंजन खेल (Games) के विद्यार्थियों को मुख्य विषयों पर विस्तृत और प्रायोगिक (Practical) प्रशिक्षण दिया गया l तथा यहां बच्चों को कार्य प्रणाली पर आधारित पुरस्कार से प्रथम स्थान- G – 1( कोयल ), द्वितीय स्थान s- 1(लायन ) तथा तृतीय स्थान G – 5 (रानी लक्ष्मीबाई) को शुभम सिंह (प्रबंधक, S S N पब्लिक स्कूल, अभईपुर के हाथों पुरस्कारीत किया गया l

गरिमामयी उपस्थिति
इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे l जिसमें लिंकम दास (अकाउंटेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अभईपुर) ,राधेश्याम यादव (किसान मित्र यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अभईपुर)

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण:
शुभम सिंह (प्रबंधक, S S N पब्लिक स्कूल, अभईपुर), राजेन्द्र प्रसाद (प्रधानाचार्य), अनिल कुमार यादव (उप प्रधानाचार्य), दीपक कुमार यादव (खेल अध्यापक), जितेंद्र सिंह (वरिष्ठ अध्यापक) एवं शिक्षकगण: घनश्याम पाण्डेय, संजीव कुमार, अनूप श्रीवास्तव, शालू सिंह, प्रीति प्रजापति, शशिप्रभा, अनुराधा और संध्या।

अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने ट्रेनर नीतीश यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास (Physical & Mental Growth) और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। कैंप के अंत में बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया और सभी ने स्काउटिंग के नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment