शिक्षकों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी-सकलडीहा पीजी कॉलेज में 30 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली सकलडीहा

पीजी कॉलेज में शिक्षकों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों की 30 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

शिक्षकों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।

आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इन्हें पूरा करने में हो रही देरी शिक्षकों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं।

प्रदर्शन में चंदौली के जिलाध्यक्ष प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रोफेसर इन्द्रदेव सिंह, प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर महेंद्र सिंह, डॉ. शमीम, डॉ. राजेश यादव, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. वंदना, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह यादव, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. अमन मिश्रा, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. अनिल तिवारी और डॉ. प्रमोद पांडे समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल करना और चिकित्सा अवकाश व उचित चिकित्सा सुविधाएं देना शामिल है। उन्होंने सेवा से जुड़ी अन्य लंबित मांगें जल्द पूरी करने और 30 सूत्रीय मांगपत्र पर सकारात्मक फैसला लेने की भी मांग की।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें शिक्षकों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़ी हैं। शिक्षकों ने कहा कि 30 सूत्रीय मांगों पर ठोस फैसला होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, नाम, चाल- ढाल, लीलाओं एवं धाम के संबंध में की गई विभिन्न टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएँ आहत होने के संबंध में ज़िला मुख्यालय पर शिकायत एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई।

04 नवंबर, 2026 को एक दिवसीय विधानसभावार वृहद रोजगार मेला मुगलसराय विधान सभा अनतर्गत, लाल बहादुर शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय नियमताबाद चकिया रोड़ चन्दौली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।