39वीं वाहिनी पीएसी में लगा रक्तदान शिविर, 4 जवानों ने किया रक्तदान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी के हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सेनानायक नैपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया।शिविर में डॉ. बिनोद कन्नौजिया द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद कुल 4 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया और सभी ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में पीसी विपिन वर्मा, आरक्षी आदर्श कुमार, आरक्षी सत्यम साहू और आरक्षी अजीत कुमार गोंड शामिल रहे।

रक्तदान के उपरांत जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। पीएसी के जवानों द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर मेडिकल टीम में अमित पटेल, प्रवेश राजभर, मनीष यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment