मीरजापुर | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग ने संगठन विस्तार के तहत मीरजापुर जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है।
विचार विभाग के प्रदेश नेतृत्व द्वारा अजय कुमार मिश्रा को मीरजापुर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मीरजापुर में पार्टी की विचारधारा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
बताया गया कि अजय कुमार मिश्रा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर अजय कुमार मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और मीरजापुर जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्य करेंगे।







