मीरजापुर (पड़री)। लोकापुर में मंगलवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में 190 बड़े और 560 छोटे पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाएं बांटी गईं। मुख्य अतिथि प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ब्यास बिन्द, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू चौबे और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







