पीएमएस संघ का चुनाव संपन्न: डॉ. अनुपम कुमार सिंह बने अध्यक्ष, 84 चिकित्सकों ने किया मतदान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

​गाजीपुर:
प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ गाजीपुर के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस चुनाव में सरकारी चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. राम कुमार की देखरेख में पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई।

​चुनाव के दौरान चिकित्सकों में गजब का उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्र पर डॉक्टरों का पहुंचना शुरू हो गया था। संघ के इस चुनाव में कुल 104 चिकित्सक मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 84 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ।

​विभिन्न पदों के लिए हुए कड़े मुकाबले में विजयी प्रत्याशियों का विवरण इस प्रकार है:
​अध्यक्ष पद: डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. संजीव कुमार सिंह को 42 मतों के अंतर से पराजित किया। डॉ. अनुपम कुमार सिंह को कुल 63 वोट मिले, जबकि डॉ. संजीव कुमार सिंह को 21 वोट प्राप्त हुए।​सचिव पद: डॉ. अमर कुमार ने डॉ. धनंजय आनंद को 42 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

​उपाध्यक्ष पद: डॉ. अवधेश राव एवं डॉ. के.डी. उपाध्याय निर्वाचित घोषित किए गए।सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी: डॉ. प्रभात अग्रहरि इस पद पर निर्वाचित हुए।निर्विरोध निर्वाचित पद: वित्त सचिव पद पर डॉ. अभय सिंह तथा संपादक पद पर डॉ. राम जी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।चिकित्सकों के हितों के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ेंगे: नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसके बाद अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह सभी सरकारी चिकित्सकों के हितों और अधिकारों की लड़ाई जिला मुख्यालय से लेकर शासन स्तर तक पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। चुनाव के दौरान किए गए वादों को अब धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा।
​
​चुनाव के सकुशल संपन्न होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने चुनाव अधिकारी डॉ. राम कुमार, डॉ. विपिन सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

​रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई