रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को किया याद, परिवार के प्रति जताया शोक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद। भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार देर रात वाराणसी कैंटोनमेंट एरिया स्थित सरकारी आवास पर जनसंघ के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्व. सुरेश सिंह गौतम के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

रक्षा मंत्री ने स्व. सुरेश सिंह गौतम के भतीजे एवं भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुरेश सिंह गौतम जनसंघ काल से ही पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर लगे रहे। उन्होंने पार्टी को बहुत आगे बढ़ाया और एक प्रधानाचार्य के रूप में युवा बच्चों को शिक्षा देकर समाज को नई दिशा दी। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

रक्षा मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द वह उनके आवास पर जाकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, भाजपा नेता अमित सिंह ‘पीयूष’, ओपी पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

बीता हुआ समय , इतिहास तो बन जाता है…उसे हमलोग पढ़कर .. किनारे कर देते हैं ..पर आप ये हमेशा स्मरण रखें कि इतिहास मौन नहीं रहता …वह तो चिख पुकार कर हम सबको … बताना चाहता है कि गलतियां ना दुहराएं. पर उसे प्रायः हमलोग अनदेखी कर देते हैं…. जिसका परिणाम … स्वयं एक दिन वही इतिहास…. एक शव यात्रा में बदल जाता है।

ये ट्रंप चाचा कल तक चिल्ला रहे थे कि भारत पर 100% टैरिफ लगा दूँगा, पूरी दुनिया को हिला दूँगा। भारत तो डेड इकॉनमी है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप चाचा एकदम शांत हो गए? इसके पीछे की पूरी कहानी बताता हूँ, मेरे अनुभव के हिसाब से ,