कचहरी परिसर में खुला अमूल पार्लर, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया उद्घाटन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर। कचहरी परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने खुले अमूल पार्लर का उद्घाटन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अमूल के उत्पादों की गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमूल अपने दुग्ध उत्पादों के लिए जाना जाता है।

विधायक ने कहा कि कचहरी परिसर में अमूल पार्लर खुलने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को शुद्ध दूध, दही, छाछ, पनीर, मक्खन, आइसक्रीम, पेड़ा सहित अमूल के विभिन्न उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे कचहरी आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठानों की स्थापना से लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।

उद्घाटन के दौरान सीआरओ विजेता, एडीएम नमामि गंगे संगम लाल अमूल कंपनी के ब्रांच मैनेजर अजय सिंह , अपूर्वा खरे सहित नामचीन अधिवक्ता और पत्रकार मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई