तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक की मांग, अधिवक्ताओं नें कमिश्नर और डीएम को सौंपा ज्ञापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, में कमिश्नर साहब और डीएम को डीजे की तेज आवाज को बंद करने के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता लोग मिलकर ज्ञापन सोपा गया कमिश्नर साहब और डीएम से यह आश्वासन मिला कि त्योहार के अवसर पर तेज ध्वनि डीजे बजाने पर तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ डीजे को जप्त की जाएगी।

लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा डीजे के तेज ध्वनि पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे आए दिन डीजे के तेज ध्वनि से हार्ट अटैक से मौतें हो रही है। कई बच्चे नौजवान बूढ़े इस चपेट में आ चुके हैं इस पर शासन प्रशासन के द्वारा सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करना न्याय संगत है, डीजे की ध्वनि पर कान पर भी बहुत बड़ा असर पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में भी मोबाइल द्वारा संपर्क नहीं हो पाती है।

क्योंकि डीजे केंआवाज साउंडिंग इतना तेज कर देते हैं अगल-बगल के लोगों में घबराहट पैदा हो जाता है। डीजे एक मानसिक बीमारी है। कमिश्नर साहब से जनमानस उम्मीद रखती हैं की डीजे पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, पढ़ने वाले बच्चे, हॉस्पिटल, चलने वाले राहगीर, डीजे की आवाज सबके लिए बीमारी है।

और भविष्य में हार्ट अटैक से होने वाली मौतें को रोका जाए विवाह शादी तर त्योहार के अवसर पर डीजे से बहुत तेजी आवास के साथ बजाया जाता है ।इससे यह घातक साबित होती है और हाई कोर्ट का सख्त से सख्त आदेश होनें के बाद पुलिस प्रशासन मौन रहती है। आवाज से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता ।डीजे के तेज ध्वनि बजाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में हार्ट अटैक से होने वाली मौते में पर रोक लगाई जाए

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई