हैप्पी मॉडल स्कूल, कुरहुआ में ‘उमंग सांस्कृतिक उत्सव एवं डांडिया/गरबा नाइट्स-2026’

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कुरहुआँ, 16 अक्टूबर 2026: हैप्पी मॉडल स्कूल, कुरहुओं में दुर्गापूजा के पावन अवसर पर ‘उमंग-सांस्कृतिक उत्सव एवं डांडिया/गरबा नाइट्स-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ आनंदमयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा देवी सूक्तम की भक्तिमय प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक बनाते हुए तृप्ति जायसवाल, मयंक, अमृत, श्रीकांत, इच्छा एवं अर्थव आदि ने ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। प्रारंभ में घंटे घड़ियाल की थाप पर मंत्रमुग्ध कर देने वाला धानुची नृत्य सिद्धि, स्वेच्छा, श्रेया, खूश्बू, परिधि, वर्तिका, तृष्णा आदि ने प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

‘गरबा’ में आराध्या पाण्डेय, अनुश्री मिश्रा, गौरी, सिद्धि, अनिका, अनुष्का, समीक्षा अंशिका आदि ने अपनी सजीव एवं मनोहारी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा रही थीं।

कार्यक्रम में विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका भरपूर आनंद लगभग 2000 अभिभावकों एवं सिटी ऑफिस के आगंतुकों ने लिया।

विद्यालय की निदेशिका नीता सिंह ने सभी को दुर्गापूजा एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों के उत्साह की सराहना की। प्रधानाचार्य प्रवीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि हमें अपने भीतर के ‘रावण रूपी अहंकार’ को त्यागकर, धैर्य, शांति एवं प्रेम के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।”

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के छात्राएँ नव्या सिंह एवं परिणिती सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक (प्रशासनिक) विनोद पाण्डे , उप-प्रधानाचार्य धीरज कुमार गौर, हेडमिस्ट्रेस भूमिका शाही सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई