जौनपुर में डॉ. अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत सम्मान समारोह में दिखा आपसी सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर। वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक के रूप में चर्चा में रहने वाले डॉ. अखिलेश सिंह के जनपद जौनपुर में प्रथम आगमन पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुलाब चंद महाराज को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष सलाहकार एवं मानवाधिकार सहयोग संघ (एडीसीए) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह आपसी सद्भाव सामाजिक समरसता और जनसेवा के प्रति सम्मान का संदेश देने वाला रहा। डॉ. अखिलेश सिंह को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी भूमिका को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की उनकी संभावित मंशा को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं हैं।

जौनपुर से वाराणसी तक जनसंपर्क जनसेवा और सामाजिक सम्मान की यह पहल क्षेत्रीय संवाद को नई दिशा देने का संदेश देती है। अब लोगों की निगाहें आने वाले समय में डॉ. अखिलेश सिंह की राजनीतिक रणनीति और जनहित से जुड़े उनके प्रयासों पर रहेंगी।

 

रिपोर्ट: सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई