वाराणसी। रामनगर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष रामबिलास पाल का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, मोमेंटो भेंट कर, माला पहनाकर और राजस्थानी साफा बांधकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर सहभोज किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष पाल, संतोष पाल, सत्येंद्र सिंह पिंटू, शौर्य की आवाज न्यूज़ पेपर के संपादक अजीत कुमार सिंह, राजेन्द्र शंकर पटेल, रोहन प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद रितेश पाल, रंजय सिंह, सुनील प्रताप सिंह सहित लगभग 50 की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में काशी क्षेत्र में किसान मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।समर्थकों ने नारा लगाया”आपका वाराणसी के रामनगर में भव्य स्वागत है।”











Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486