गौवंश की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने दिए सख्त निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर। जनपद में गोवंश संरक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने विकासखंड करंजाकला की ग्राम पंचायत खतिपुर भैसा स्थित अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीडीओ ने संचालन संस्था ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी को गोवंश के स्वास्थ्य पर्याप्त चारा स्वच्छ पेयजल तथा साफ सफाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गोवंश की सेवा केवल जिम्मेदारी नही बल्कि संवेदनशीलता और मानवीय कर्तव्य का भी प्रतीक है। सीडीओ के इस निरीक्षण से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का संदेश मिला है।

 

रिपोर्ट: सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई