आगरा के लंगड़े की चौकी स्थित गरीब नगर इलाके में रहने वाले लोगों के आशियानों पर नगर निगम का कहर टूट पड़ा है निगम की टीम ने कई मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है
गरीबों के आशियाने हुए जमींदोज
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह कई सालों से यहां रह रहे हैं अचानक नगर निगम की टीम जेसीबी और पुलिस बल के साथ पहुंची और उनके मकानों को अवैध को तोड़ना शुरू कर दिया। कई परिवारों का सामान भी मलबे में दब गया कार्रवाई के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं
चिन्हित मकानों पर भी लटकी तलवार
सूत्रों के अनुसार नगर निगम ने इलाके के कई अन्य मकानों को भी चिन्हित कर रखा है निगम अधिकारियों का कहना है कि ये निर्माण अवैध रूप से सरकारी जमीन या नाले की जमीन पर किए गए हैं चिन्हित किए गए बाकी मकानों पर भी कभी भी निगम का बुलडोजर चल सकता है
स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत
नगर निगम की इस कार्रवाई से पूरे गरीब नगर में दहशत का माहौल है जिनके मकान टूटे हैं वह न्याय की गुहार लगा रहे हैं तो जिनके मकान चिन्हित हैं वे अपनी छत बचाने के लिए नगर निगम और नेताओं के चक्कर काट रहे हैं लोगों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के घर उजाड़ना गलत है
वहीं नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है और अवैध कब्जों को हटाया जाएगा प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण न करें।







