1 एक नवम्बर 2026 को वाराणसी कचहरी शास्त्री घाट पर आयोजित आदिवासी अधिकार रैली की सफलता हेतु जिला कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी! आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु! गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में 01 एक नवम्बर 2026 को वाराणसी वरुणा पुल शास्त्री घाट पर आदिवासी अधिकार रैली का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाली तानाखार के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम जी होंगे

जिसकी सफलता हेतु 11 अक्टूबर 2026 को शिवपुर बाईपास अशोक विहार कॉलोनी स्थित साक्षी मंडपम हॉल में जिलाध्यक्ष विनोद सिंह गोंड की अध्यक्षता में गोंडवाना कार्यकर्ता सम्मेलन कर के आदिवासी अधिकार रैली को सफल करने की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी और गांव- गांव में प्रचार प्रसार अभियान तेज करने पर जोर दिया गया! गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने संबोधित करते हुए कहा

कि आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले संगठित होकर प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में संगठित होने की आवश्यकता है! राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी जिसका शंखनाद एक नवम्बर को वाराणसी आयोजित आदिवासी अधिकार रैली में किया जाएगा!

जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर. के. अरमो, प्रदेश महासचिव मारुतेंद्र गोंड, लव कुश गोंड, मीडिया प्रभारी चंदन गोंड, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, प्रदेश अध्यक्ष एड. संतोष भारती, सुरेश शाह, संजय गोंड, राधेश्याम गोंड, लालबहादुर गोंड, वीरेंद्र गोंड, मनोज सिंह मरकाम ने भी संबोधित किया!

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई