पात्र विद्यार्थियों तक समयबद्ध छात्रवृत्ति पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के बेहतर अवसरों को सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि जानकारी के अभाव अथवा आवेदन प्रक्रिया की कठिनाइयों के कारण कोई भी पात्र छात्र-छात्रा योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

सीडीओ ने शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्रवृत्ति पटल स्थापित करने का सुझाव दिया। जिससे विद्यार्थियों को आवेदन आवश्यक अभिलेखों और योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

संदेश स्पष्ट है। कोई भी पात्र विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों या जानकारी के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यार्थियों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए छात्रवृत्ति योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक क़दम मानी जा रही है। जिला प्रशासन और शिक्षण संस्थानों के समन्वित प्रयासों से पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

रिपोर्ट: सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।