रामनगर (वाराणसी)
डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल की ओर से रामनगर स्थित भीटी ब्रांच में चतुर्थ बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 58 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी मार्शल आर्ट्स की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के कराटे कौशल का मूल्यांकन करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के मुख्य परीक्षक सेंसई दिलीप कुमार सैनी, महासचिव, जिला कराटे संघ वाराणसी; उपाध्यक्ष, कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश तथा इंटरनेशनल जज, एशियन कराटे फेडरेशन ने अत्यंत बारीकी और अनुशासन के साथ बच्चों की परीक्षा संपन्न कराई। उन्होंने बच्चों की तकनीक, काता, किहोन, शारीरिक संतुलन, एकाग्रता एवं कराटे के विभिन्न कौशलों का मूल्यांकन किया।
विभिन्न बेल्ट श्रेणियों में बच्चों ने दी परीक्षा
परीक्षा में अलग-अलग बेल्ट एवं क्यू श्रेणियों के अंतर्गत बच्चों ने प्रतिभाग किया।

येलो बेल्ट (नाइन्थ क्यू) के लिए अनुष्का सैनी, आस्वी सिंह, हृदय नारायण, कनव तुलसानी, रिहांश रंजन, मोहम्मद शहरान, आद्या चौबे, पृथ्वीराज पात्रा, शौर्य चौबे, आरव विक्रम सिंह, आर्यन सिंह, हृदया जैन, त्वरिता तन्वी, आरव भारद्वाज, आद्या भारद्वाज, मानविक दर्शन, तान्या शर्मा, आयुष मौर्य, केंजल मौर्य, उमर कुरैशी, जागृति सिंह, यामिनी अग्रहरी, दिव्यांशी अग्रहरी, तनु चौहान, श्रेयांश केशरी, लक्ष्य केशरी, श्रेष्ठ केशरी, राजवीर सिंह, तनिष्क केशरी एवं रिद्धि श्रीवास्तव ने परीक्षा दी।
ऑरेंज बेल्ट (एट्थ क्यू) के लिए यशराज सिंह, ऐरि सिंह, शौर्य, दिव्यांश अग्रवाल, अनमोल सिंह, सान्वी गुप्ता, रुद्र रंजन एवं अंश शर्मा ने प्रतिभाग किया।
ग्रीन बेल्ट (7 क्यू)के लिए सौम्या यादव, शौर्य यादव, श्रेयांस कुमार, जागृति, हर्ष सिंह एवं रितेश कुमार ने अपनी परीक्षा दी।
ब्लू बेल्ट (6 क्यू) के लिए संध्या कुमारी कनौजिया, खुशी शर्मा, युवराज भट्ट, शिक्षा मौर्या एवं अंकिता चौहान ने प्रतिभाग किया।
पर्पल बेल्ट (5 क्यू) के लिए रुद्रांश सिंह, शिवम प्रजापति, चानू कुमारी सागर ने परीक्षा दी।
वहीं, ब्राउन बेल्ट (फोर्थ क्यू) के लिए अंशु यादव एवं रंजीत कुमार
तथा ब्राउन बेल्ट (थर्ड क्यू) के लिए करन तिवारी एवं लाली ने परीक्षा में भाग लिया।
मुख्य अतिथि आलोक सिंह ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में आलोक सिंह, उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उन्होंने बच्चों को पुरस्कार एवं बेल्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल, अनुशासन और आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि खेल और मार्शल आर्ट्स बच्चों में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में बड़े मंचों पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कराटे कोचों ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए किया प्रेरित

परीक्षा संपन्न होने के पश्चात कराटे कोच सौरभ केशरी एवं महिला कराटे कोच स्वाति ने सभी प्रतिभागियों को आगामी कराटे टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास, अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं निरंतर सीखने की आदत बनाए रखने का संदेश दिया।
कोचों ने कहा कि बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा केवल बेल्ट प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों की मेहनत, समर्पण, आत्मविश्वास और तकनीकी प्रगति का मूल्यांकन भी है। उन्होंने सभी बच्चों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहवर्धन, पुरस्कार वितरण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण प्रदान करना, आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।







