मीरजापुर में सपा ने मनाई अग्रसेन और जेपी जयंती

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर शनिवार को महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समाजवाद के प्रतीक के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का समाजवाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है। दोनों महापुरुषों ने समाज में समानता, न्याय और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन देश के पहले समाजवादी प्रवर्तक थे। उन्होंने एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत देकर समाज में आर्थिक समानता और सहयोग की भावना का अद्वितीय उदाहरण पेश किया। उनके राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोता था और सभी को व्यापार करने का समान अवसर मिलता था।

वहीं लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया और सत्ता के अहंकार के खिलाफ आम जनता की आवाज बनकर संपूर्ण क्रांति का नारा दिया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही समाजवादी विचारधारा को मजबूत कर रही है।

इस अवसर पर मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, संतोष गोयल, अभय यादव, अभिषेक दूबे, रवि सोनकर, दुर्गा प्रसाद सिंह, श्याम सुन्दर सोनकर, अंकुर यादव, गिरधारी यादव, बृजलाल मौर्या, मेवालाल प्रजापति, घनश्याम साहू, डा. शक्ति श्रीवास्तव, अनीस खान, रामजी बिन्द, अयूब अली, चिन्तामणि यादव, रमाकान्त यादव, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।