विंध्याचल मंडल ने रचा इतिहास, थांगता में बालक-बालिका वर्ग में प्रथम स्थान के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

13 स्वर्ण, 5 रजत व 1 कांस्य पदक के साथ शानदार प्रदर्शन — स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

अयोध्या, 05 अक्टूबर 2026;

डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर अयोध्या में दिनांक 03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 70 वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयी थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विंध्याचल मंडल की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में प्रथम स्थान, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ ओवरऑल चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 13 स्वर्ण पदक, 06 रजत पदक तथा 01 कांस्य पदक प्राप्त कर मिर्जापुर जनपद एवं विंध्याचल मंडल का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयी थांगता प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिसका आयोजन 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 तक दिल्ली में प्रस्तावित है।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

बालिका वर्ग

– स्नेहा — अंडर-14, -41 किग्रा भार वर्ग
– श्वेता यादव — अंडर-17, 44
– प्रीति कुमारी — अंडर-17, -48 किग्रा भार वर्ग
– अंजनी कुमारी — अंडर-17, -52 किग्रा भार वर्ग
– मनोरमा — अंडर-17, -75 किग्रा भार वर्ग
– श्वेता कुमारी — अंडर-19, -54 किग्रा भार वर्ग

बालक वर्ग

– आशीष कुमार — अंडर-14, -40 किग्रा भार वर्ग
– रिंकू यादव — अंडर-14, -56 किग्रा भार वर्ग
– सूर्य प्रकाश — अंडर-14, +56 किग्रा भार वर्ग
– बादल — अंडर-17, -56 किग्रा भार वर्ग
– प्रशांत कुमार — अंडर-19, -65 किग्रा भार वर्ग
– सागर — अंडर-19, -70 किग्रा भार वर्ग
– मनीष — अंडर-19, -80 किग्रा भार वर्ग

रजत पदक विजेता खिलाड़ी

– अभिषेक — अंडर-14 बालक, -48 किग्रा भार वर्ग
– बिनय कुमार यादव — -60 किग्रा भार वर्ग
– विकास — अंडर-19, -60 किग्रा भार वर्ग
– अभय कुमार — अंडर-19, -75 किग्रा भार वर्ग

कांस्य पदक

आर्यन अंडर 14 -44 किलो भर वर्ग

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंडल के संयुक्त सचिव उदयभान जी, मिर्जापुर के जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अगस्त मुनि उपाध्याय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव सतीश सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम के कोच एवं (शारीरिक शिक्षक सौरभ केशरी, राजकीय हाई स्कूल भुईली खास) ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। महिला कोच अंबालिका पटेल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विंध्याचल मंडल की इस शानदार सफलता से मिर्जापुर जनपद सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि उचित प्रशिक्षण, अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर के खिलाड़ी भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।