18 माह से मानदेय न मिलने से परेशान कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन, यूपी कास में समायोजन की मांग

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी के समस्त विकास खंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों ने विगत कई महीनों से मानदेय न मिलने पर विरोध जताया है। ऑपरेटरों ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर जल्द भुगतान और ‘यूपी कास’ में समायोजन कराने की गुहार लगाई है।

पीड़ित ऑपरेटरों का कहना है कि वे वर्ष 2016-17 से पूरी निष्ठा के साथ योजना के शासकीय कार्यों का संपादन कर रहे हैं। इसके बावजूद पिंडरा में 18 माह, हरहुआ व सेवापुरी में 17 माह और अन्य ब्लॉकों में 7 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है। लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी केवल मौखिक आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबित मानदेय मिलने और आउटसोर्सिंग निगम में समायोजित किए जाने के बाद ही वे सुचारू रूप से कार्य कर सकेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी एवं परियोजना निदेशक को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।