पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य स्मृति समारोह, तीन विभूतियां अलंकृत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। महान संगीत मनीषी पद्मविभूषण स्व. पं. छन्नूलाल मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर स्थानीय सिटी क्लब, सिविल लाइंस रोड, रमईपट्टी में संगीत-संत स्मृति अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

यह आयोजन गुरुकुल पं. छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत न्यास, वाराणसी एवं नम्र सेवा संस्थानम्, मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की प्रणेता पं. छन्नूलाल मिश्र की पुत्री एवं शिष्या प्रो. नम्रता मिश्रा, प्रोफेसर संगीत विभाग, के.बी.पी.जी. कॉलेज रहीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ उपस्थित रहीं।

समारोह में संगीत और समाज सेवा के क्षेत्र में जीवन समर्पित करने वाली विभूतियों को संगीत-संत स्मृति अलंकरण और 5100 रुपये की सम्मान राशि से सम्मानित किया गया। पंचम राम को तबला वादन, बद्री यादव को गायन-लोक संगीत और आशुतोष दुबे को समाज सेवा, पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

स्मृति समारोह में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से स्व. पं. छन्नूलाल मिश्र को स्वर श्रद्धांजलि अर्पित की। रविशंकर मिश्र, ममता टंडन और मान्डवी सिंह के कथक नृत्य, नरेन्द्र मिश्र और अमरेन्द्र मिश्र की सितार जुगलबंदी तथा पंकज मिश्र और साथी कलाकारों के सुगम संगीत और भजन गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तबला संगत पर भोला नाथ मिश्र, आदित्य मिश्र और अवन्तिका मिश्रा, बाँसुरी संगत पर प्रांजल सिंह और गायन सहयोग में गौरव मिश्र ने संगत की।इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन माली, रंजीव सिंह, मनोज जायसवाल, गिरिधारी तिवारी, माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनारायण मीणा, गिरीश कुमार, बीना सिंह, अशोक सिंह, भभूति मिश्र,

गौरी शंकर द्विवेदी, देवेन्द्र पाण्डेय, रमेश चन्द्र धौंधा, इन्द्र भूषण द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रह कार्यक्रम का संचालन नम्रता मिश्रा और शिवदास शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नम्रता मिश्रा ने किया। अंत में सभी संगीत प्रेमियों के लिए स्नेह-भोज का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।