पुलिस अधीक्षक IPS अपर्णा रजत कौशिक ने बल के साथ श्रद्धालुओं के विश्राम स्थलों और वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
SP ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन-पूजन कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपदीय पुलिस को व्यापक बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।







