चन्दौली चहनिया
स्थानीय क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित राजेंद्र पांडे की आवाज पर श्रीमद् भागवत गीता का सात दिवसीय आयोजन किया गया है
जिसमें आज कथावाचक श्री श्री 1008 श्री संत दास जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया एवं सांसारिक जीवन मोह माया से बचने के उपाय बताएं उन्होंने कहा यदि भगवान के चरणों में अपने आप को अर्पित करेंगे तो मोक्ष की प्राप्ति होगी इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

भगवान ने बाल लीलाएं की पुतना का वध किया बकासुर का वध किया बाल्यावस्था में ही कई राक्षसों का वध कर कंस को आतंकित कर दिया। गोपियों संग रास रचाई ।और मोह को अपने बस में कर मथुरा प्रस्थान किया। कंस का वध कर पृथ्वी पर हो रहे पाप का अंत कर दिया
कथा का आयोजन झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश पाण्डेय व पूर्व सांसद सरोज पांडेय, राजेन्द्र पाण्डेय द्वारिका पाण्डेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। मुख्य यजमान के रूप में धीरेन्द्र पाण्डेय रहे।
कथा श्रवण करने वालो में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख उपेन्द्र सिंह गुड्डू,आत्म प्रकाश पाण्डेय, बनवारी पाण्डेय, अखिलेश अग्रहरी, राहुल मिश्रा, जवाहरलाल,डा जितेन्द्र सहीत सैकड़ों लोग मौजूद रहे







