चन्दौली सकलडीहा
,कस्बा के समाजसेवी तौफिक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय बेटे नौशाद की गुरूवार की देर रात ग्रेटर नोएडा में कंपनी से वापस अपने कमरे में पैदल आते समय ट्रक ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हेागई।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को ग्रेटर नोएडा से पीएम होने के बाद शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया।
कस्बा के समाजसेवी तौफिक उर्फ खां टुन्नू के तीन पुत्र इमरान ,फिरोज और नौशाद व चार बेटिया है। नौशाद ग्रेटर नोएडा के एक विदेशी कंपनी में काम करता था। गुरूवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे कंपनी गेट से बाहर अपने मित्र के साथ पैदल कमरे में जा रहा था।
इसी बीच एक ट्रक ने गाड़ी बैंक करते समय युवक को कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होगया। आनन फानन में ग्रामीणों की सहयोग से सरकारी हास्पीटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पीएम होने के बाद शव शनिवार को घर पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। युवक के अंतिम संस्कार में काफी संख्या में कस्बावासी और मुस्लिम बंधु पहुंचकर शोक संवेदना जताया।
इस दौरान परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल था।
विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,इकराम,नासिर अली,अरमान,डा.अकबर सहित भारी संख्या में लोगों ने घटना को लेकर मर्माहत थे।







