बड़ी खबर:
बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदवारा में हुई दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 30 सितंबर 2026 को लापता हुए दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर शवों को पानी के गड्ढे में छिपाने वाले 5 आरोपियों को थाना नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की मुख्य बातें:
🔹 30 सितंबर को लापता हुए थे बच्चे, बाद में घर के पास ही गड्ढे में मिले थे शव।
🔹 बच्चों के पिता की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
🔹 पुलिस की कई टीमों ने मुखबिर की सूचना पर पनगरा नहर पुलिया (हडहा कबौली मार्ग) के पास से 5 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1️⃣ भवानीदीन पुत्र स्वामीदीन
2️⃣ अखिलेश पुत्र भवानीदीन
3️⃣ श्यामलली पत्नी भवानीदीन
4️⃣ लम्बरी उर्फ रामप्रसाद पुत्र गयाप्रसाद
5️⃣ सुरेन्द्र पुत्र भइयालाल
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में यह त्वरित कार्रवाई की गई है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी जोरों पर है।
5 आरोपी सलाखों के पीछे जा रहे हैं, अभी तलाश जा रही है लेकिन क्या बांदा पुलिस की जांच यहीं रुक जानी चाहिए? बिल्कुल नहीं! असली न्याय तब मिलेगा जब पुलिस इस मामले की वैज्ञानिक जांच करे।
क्राइम सीन का फोरेंसिक रिक्रिएशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का विश्लेषण और अलग-अलग पूछताछ से ही इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश होगा। पुलिस को बिना देरी किए फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पुख्ता चार्जशीट दाखिल करनी चाहिए।
यह वारदात सिर्फ एक अपराध नहीं है, बल्कि हमारे समाज के पतन का संकेत है। अगर आपसी रंजिश का शिकार हमारे मासूम बच्चे होने लगें, तो सोचना होगा कि क्या अब हमारे आंगन भी सुरक्षित नहीं बचे हैं?
अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा अभी भी चार फरार







