सत्य और अहिंसा के मार्ग पर देश को विकसीत भारत::

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा तहसील में एसडीएम आकांक्षा सिंह जमीन पर बैठकर गांधी जंयती पर चर्चा करते हुए

चन्दौली सकलडीहा

तहसील मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थान और विद्यालयों में शुक्रवार को गांधी जंयती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जंयती मनायी गई।

इस दौरान अधिकारियों और समाजसेवियों की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को विकसीत भारत बनाया जा सकता है।

इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मान्यता दी गई है। वही प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे। जिनकी सादगी और ईमानदारी को लोग आज भी याद करते है। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया था।

इसके पूर्व सकलडीहा कोतवाली, डायट, सीओ कार्यालय सहित परिषदीय विद्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जंयती पर बच्चों को मिठाई वितरण किया गया। सभी ने उनके मार्ग दर्शन में चलने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,तहसीलदार अभिजीत प्रतप सिंह,नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल प्रोफेसर दया शंकर सिंह यादव,प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव, डायट प्राचार्य विश्व दीपक त्रिपाठी,प्रधानाध्यापक अरूण रत्नाकर,हिमांशु पांडेय,चन्द्रधर दीक्षित सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।