लखनऊ में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा: ‘विश्व हिन्दू रक्षा परिषद’ का द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन 4 अक्टूबर को

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगामी 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को एक भव्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में आयोजित हो रहे इस ‘द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह’ में देश-विदेश की कई जानी-मानी राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इसके साथ ही, विशिष्ट अतिथियों की सूची में उत्तर प्रदेश के कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल हैं।

जिसमें डॉ. दिनेश शर्मा (पूर्व उप-मुख्यमंत्री, वर्तमान सांसद एवं प्रभारी) ब्रजेश पाठक (उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) केशव प्रसाद मौर्य (उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) डॉ. रामेश्वर सिंह (लोकप्रिय विधायक) मनिंदर सिंह बिट्टा (अध्यक्ष, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट) इस महासम्मेलन का स्वरूप वैश्विक होने जा रहा है,

जिसमें 21 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, देश के जाने-माने संत-महात्मा, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और कई अन्य विशिष्ट हस्तियां अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। संगठन के समाज सेवा के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस अवसर पर एक विशेष स्मारिका पत्रिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न विभागों से लेख और विज्ञापन आमंत्रित किए गए हैं।

गोपाल राय द्वारा स्थापित यह संगठन हिन्दू समाज की रक्षा, सशक्तिकरण और सनातनी संस्कृति व मूल्यों को संरक्षित करने की दिशा में निरंतर काम कर रहा है। 4 अक्टूबर को होने वाला यह महासम्मेलन सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कृपा शंकर, दीपू सैनी, महेंद्र यादव, स्वयं सोनी, शिवम सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्णकार प्रकोष्ठ बोर्ड उत्तर प्रदेश आनंद सेठ के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।