चन्दौली सकलडीहा,
सकलडीहा में साफ सफाई केा लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि जीवित्पुत्रिका पर्व होने के बाद भी सकलडीहा कस्बा के प्राचीन सरोवर और मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी दो अक्तूबर का छुट्टी होने की बात कहकर टालमटोल कर रहे है।
कस्बा में आगामी दिनों शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जगह जगह पूजा पंडाल के साथ मंदिरों का रंग रोगन शुरू होगई है। शनिवार को जीवित्पुत्रिका पर्व है। व्रती महिलायें सरोवर घाट पर विधि विधान से पूजा अर्चना करती है।
सकलडीहा कस्बा के सरोवर पर नागेपुर,टिमिलपुर,सकलडीहा,तेन्दुई सहित दर्जनों गांव की महिलायें पूजा करती है। लेकिन बीते एक सप्ताह से घाटों और सरोवर मार्ग पर साफ सफाई को लेकर कर्मचारी से लेकर अधिकारी अनजान बने हुए है।
कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारी डीएम से मिलकर विभागीय कर्मचारियों को भेज कर शिकायत करेंगे। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सुबह कर्मचारियेां को भेजकर घाट और मार्ग की साफ सफाई कराये जाने का सचिवों को निर्देशित किया गया है।
लापरवाही पर संबधित कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।







