पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.09.2026 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम भदरासी में एनडीबी मार्का ईंट भट्ठे की ओर जाने वाले मार्ग के पास से एक बोरे में चोरी के माल के साथ अभियुक्त विशाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से बोरे में 02 अदद सीलिंग फैन (ब्लेड सहित) बरामद हुए। अभियुक्त की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा चोरी का 01 अदद ड्रम मय ढक्कन, 17 अदद नये गिलास, 02 अदद चम्मच, 02 अदद कटोरी, 01 अदद स्टील की बाल्टी, 01 अदद पुरानी थाली एवं 01 अदद प्लास्टिक की बाल्टी में भरे चावल बरामद किए गए।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना राजातालाब पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0178/2026, धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2)/331(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 28.09.2026 को प्राथमिक विद्यालय भदरासी की प्रधानाध्यापिका द्वारा थाना राजातालाब पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि विद्यालय खुलने पर कक्षा-1 का सामान बिखरा हुआ मिला तथा खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। विद्यालय से 02 पंखे, स्टील के ड्रम, कटोरी, चम्मच, बुखारी में रखा चावल, बर्तन आदि सामान चोरी होने की सूचना दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे थे।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विशाल सिंह द्वारा बताया गया कि उसने प्राथमिक विद्यालय भदरासी से 02 छत वाले पंखे, एक स्टील ड्रम तथा उसमें रखे बर्तन एवं चावल चोरी किए थे। चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान को उसने एनडीबी ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा था तथा 02 पंखों को कहीं बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर शेष चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विशाल सिंह पुत्र रविशंकर सिंह, निवासी ग्राम भदरासी, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-0178/2026, धारा 303(2)/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण
02 अदद सीलिंग फैन (ब्लेड सहित)
01 अदद स्टील का ड्रम मय ढक्कन
17 अदद नये गिलास
02 अदद चम्मच
02 अदद कटोरी
01 अदद स्टील की बाल्टी
01 अदद पुरानी थाली
01 अदद प्लास्टिक की बाल्टी में भरे चावल
गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी मातलदेई, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 संजय कुमार शर्मा, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 देवानन्द, पैन्थर टीम, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 सूरज तिवारी, पैन्थर टीम, कमिश्नरेट वाराणसी।







