अंडर-19 नेशनल T10 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए यूपी, पूर्वांचल और गर्ल्स टीम रवाना

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।
T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अंडर-19 नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल और गर्ल्स टीम मंगलवार को वाराणसी से रवाना हुई। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए रमन अमित प्रधान कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान पर उतरने की अपील की।

इस दौरान उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीम के साथ गर्ल्स टीम को भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह जताया।

कैंट रेलवे स्टेशन पर T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी धनेश्वर साहनी ने रमन अमित प्रधान का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें और अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश एवं पूर्वांचल का नाम रोशन करें।

टीमों के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों के साथ पदाधिकारियों और अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।