चन्दौली सकलडीहा
ग्राम अहिकौरा में रविवार को 95 वर्षीय पूज्य माता तेरसी देवी की स्मृति में परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। मृत्यु भोज की जगह परिवारजनों द्वारा प्रसाद के रूप में के साथ उपस्थित लोगों में वृक्ष दान, स्कूली बच्चों में बैग, कॉपी, कलम वितरण किया गया।
बता दें कि ग्राम अहिकौरा निवासी धर्मदेव मौर्य, रामप्रवेश मौर्य, जयप्रकाश मौर्य व विजय मौर्य की पूज्य माता जी तेरसी देवी का दिनांक 16.09.2026 को परिनिर्वाण हो गया था। उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार व शुभचिंतक उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सैकड़ों बच्चों को कॉपी-कलम, बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य गणेश प्रसाद भारतीय, हरदेव कुशवाहा, सत्येंद्र मौर्य वाराणसी, रमेश चंद्र मौर्य, पारस मौर्य, श्रवण कुशवाहा, मुकेश मौर्य, अमित कुमार मौर्य, अभय कन्नौजिया, ओमप्रकाश गोंड, उदय मौर्य, गणेश प्रसाद, रणविजय मौर्य, दामोदर मौर्य, अनिल पासवान, श्यामबिहारी मौर्य, शंभू कन्नौजिया, राजीव मौर्य, समित मौर्य, विजनारायण मौर्य, सुनील मौर्य, सत्यम मौर्य, संजय मौर्य सहित समस्त मौर्य परिवार व ग्रामवासी मौजूद रहे।







