इलाज के दौरान मवेशी के हमले से घायल किसान की मौत से परिवार में कोहराम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा, 

कोतवाली क्षेत्र के अमावल गांव में बीते 19 सितंबर को छुट्टा गोवंश के हमले में 50 वर्षीय किसान विकास सिंह गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल होगये थे। रविवार को वाराणसी के एक निजी हास्पीटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया है। कोतवाली पुलिस ने पीएम कराये जाने का आश्वासन दिया है।

अमावल गांव के किसान विकास सिंह बीते 19 सितंबर को सुबह अपने खेत से धान की फसल देखकर घर लौट रहे थे। तभी एक छुट्टा गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। गोवंश ने उन्हें उठाकर कई बार सड़क पर पटका दिया। जिससे उनके सिर, शरीर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने गोवंश को किसी तरह भगाया। जिसके बाद किसान विकास सिंह को चतुर्भुजपुर के एक निजी अस्पताल ले गए।

हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और फिर वाराणसी के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। करीब आठ दिन से उनका इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर में इलाज के दौरान उनकी निधन होगई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।  पत्नी नीतू सिंह दो बेटियां निशा सिंह,छोटी सिंह और एक बेटा सत्यम सिंह सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि किसान की मौत होने की जानकारी हुई है।

परिजनों की तहरीर पर पीएम की कार्रवाई की जायेगी।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई