बलिया
जिले में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले पात्र परिवारों को अब शासन की आवास योजना का लाभ दिलाने की कवायद तेज कर दी गई है।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले पात्र परिवारों से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की है।
ग्रामीण क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले पात्र नागरिक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) कल्पना मिश्रा से मोबाइल नंबर 94505 87294 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही विकास भवन स्थित डीआरडीए कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
वहीं, शहरी क्षेत्रों के पात्र झुग्गीवासियों के लिए परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) हामिद हुसैन से मोबाइल नंबर 9917017399 पर संपर्क करने की व्यवस्था की गई है। पात्र परिवार डूडा कार्यालय पहुंचकर भी आवास योजना से संबंधित जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए और पीओ डूडा को निर्देश दिया है कि संपर्क करने वाले पात्र नागरिकों के आवेदन एवं दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन कराया जाए। सत्यापन के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए, ताकि पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ जल्द मिल सके।
ऐसे करें संपर्क
– ग्रामीण क्षेत्र: पीडी डीआरडीए कल्पना मिश्रा — 94505 87294
– शहरी क्षेत्र: पीओ डूडा हामिद हुसैन — 9917017399
– पात्र नागरिक संबंधित कार्यालय में पहुंचकर भी आवेदन एवं योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे अपनी भौगोलिक स्थिति के अनुसार संबंधित विभाग से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504