भूमिया मंदिर बागपत के गणेश महोत्सव में हुआ हवन व भंडारे का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत,

गुरुवार को शिव भूमिया मंदिर बागपत में चल रहे गणेश महोत्सव के अंतर्गत हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर नमन किया। गणेश महोत्सव के मुख्य सेवक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने महोत्सव में पहुंचे अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ आहुतियां अर्पित कर भगवान श्री गणेश से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। हवन के उपरांत कन्याओं का पूजन किया गया।

वहीं, 14 सितंबर से व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद अपना व्रत खोला। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने सब्जी, पूरी एवं हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण करने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं गणेश महोत्सव के मुख्य सेवक कुलदीप भारद्वाज ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से गणेश महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो रहा है। कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को भगवान श्री गणेश जी की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके उपरांत विधि-विधान के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से विसर्जन शोभायात्रा में भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल होने का आह्वान किया। पूजा आचार्य सचिन शर्मा, आचार्य विवेक शर्मा, पंडित हर्ष शर्मा, पंडित राजकमल पांडे, तंत्राचार्य आनंदेश्वर जी महाराज ने पूरे विधि विधान से संपन्न कराई।

इस अवसर पर तंत्र आचार्य आनंदेश्वर जी महाराज, मुख्य सेवक कुलदीप भारद्वाज उनकी पत्नी सरिता पुत्र शिखर भारद्वाज शिवम भारद्वाज भाई बृजमोहन भारद्वाज टीटू भारद्वाज, विकास शर्मा उनकी पत्नी सुमन, मनोज ठाकुर उनका पूरा परिवार और बबली चौहान, राहुल, सोराज, ब्रिजेश, रोहित, कार्तिक, अंशुल, गौरव, अनिकेत, पत्रकार विपुल जैन, रॉकी शर्मा, डॉक्टर नरेन्द्र सहित हजारों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई