बागपत,
बड़ौत नगर स्थित अतिथि भवन में युवा जैन मिलन वर्धमान बड़ौत द्वारा प्रभु वर्धमान आराधना महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री राजन जैन व डाक्टर अनुराग मित्तल ने मुख्य अतिथि और भाजपा के युवा नेता साहिल मलिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। युवा जैन मिलन वर्धमान बड़ौत के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आये अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उदघाटन बड़ौत नगर पालिका परिषद चेयरमैनपति अश्वनी तोमर द्वारा किया गया। आराधना महामहोत्सव के स्वागताध्यक्ष डाक्टर जितेन्द्र मलिक, समारोह गौरव अनुराग जैन, दीप प्रज्जवलनकर्त्ता प्रवीण जैन टीकरी वाले व मनोज जैन पैट्रोल पम्प वाले और नमनकर्त्ता विवेक जैन, सत्यम जैन, शिवम जैन रहे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध जैन भजन सम्राट मयूर जैन इंदौर वालो ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर लक्की ड्रा के माध्यम से दर्शकों को उपहार भेंट किये गये।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा जैन मिलन वर्धमान बड़ौत के अध्यक्ष यश जैन व मंत्री सत्यम जैन ने मिलन के संस्थापक शुभम जैन, संरक्षक नितेश जैन व संजोग जैन, वरिष्ट कार्याध्यक्ष सौरभ जैन, कार्याध्यक्ष रजत जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आयुष जैन, उपाध्यक्ष डाक्टर सौरभ जैन व राहुल जैन, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, संयुक्त मंत्री पारस जैन सहित समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डाक्टर धनेन्द्र कुमार जैन, संदीप गर्ग उर्फ टीटू प्रधान, मुदित जैन, आकाश बंसल, वन्दना गुप्ता, विकास गुप्ता, संदीप जैन, संजीव जैन मंगलम स्वीट, पत्रकार विपुल जैन बागपत सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक जैन










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504