काशी
काशी की वर्षों पुरानी सीवर एवं जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से काशी में सीवर एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है
इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा की स्वीकृति से काशी के 18 वार्डों में नई सीवर लाइन एवं नई पेयजल लाइन बिछाने की योजना के अंतर्गत नरिया वार्ड में ₹82 करोड़ की लागत से 19.42 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत भोगाबीर में लगभग 300 मीटर नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन एवं शुभारंभ वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव व अशोक पटेल द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस परियोजना का शिलान्यास आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जिसके बाद अब कार्य धरातल पर प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ने महानगर पूर्व महामंत्री अशोक पटेल एवं शिव पटेल द्वारा विधिवत पूजन कराया, जबकि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित राय व महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा द्वारा शिलापट्ट का अनावरण किया गया। मंडल महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल द्वारा नारियल फोड़ा परियोजना का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि काशी में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सीवर, जलनिकासी और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भोगाबीर में नई सीवर लाइन बिछने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में विकास की गति लगातार तेज हुई है और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वय से स्वीकृत योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता तक पहुंच रहा है।
काशी के महापौर अशोक तिवारी के कुशल नेतृत्व में नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को त्वरित गति मिल रही है। नरिया वार्ड में प्रस्तावित 19.42 किलोमीटर नई सीवर लाइन की यह योजना काशी की सीवर एवं जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष सुमित सिंह पटेल, दुर्गेश पाठक, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीण त्रिपाठी, विनय पटेल ‘गोलू’, सूरज पांडेय, महेंद्र पटेल, विशाल पटेल, बाबूलाल पटेल, भूषण पटेल, शिव पटेल, प्रो. आनंद, रामहर्ष सिंह, देवानंद सिंह, आनंद यादव, सुनील सिंह, झब्बर जी, सौरभ सिंह ‘मुन्नी’, शारदा प्रसाद सोनकर, हरीशचंद्र पटेल, विजय यादव, विनीत तिवारी व अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , मंत्री श्री ए.के. शर्मा एवं विधायक सौरभ श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास से लेकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव के भूमि पूजन तक—भोगाबीर की वर्षों पुरानी सीवर एवं जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में विकास अब धरातल पर उतर चुका है।
नई सीवर लाइन से क्षेत्रवासियों को जलभराव एवं सीवर की समस्या से राहत मिलने के साथ ही स्वच्छ, सुगम और बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।







