हरतालिका तीज आज: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

हरतालिका तीज का पर्व आज सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रख रही हैं। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है।

हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। महिलाएं माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित कर भगवान शिव-पार्वती से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था।

इसी के चलते तीज व्रत को दांपत्य सुख और मनचाहे वर की प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।