ओरन में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, समरसता का दिया संदेश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बांदा

जनपद के ओरन कस्बे में शिवांश जेके मैरिज हॉल में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल के जिला संयोजक एडवोकेट केपी प्रजापति उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में केपी प्रजापति ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में कई दशकों के संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है और विहिप ने ही पहली बार न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की घटती जनसंख्या चिंता का विषय है और युवा नशे और विधर्मियों के जाल में फंस रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों में ही समरसता का भाव पनपता है, जिसका उदाहरण आज के कार्यक्रम में सभी जाति-वर्ग के लोगों की उपस्थिति है।

कार्यक्रम में विहिप के जिला सहमंत्री रोहन, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अनिल, जिला सह संयोजक बदलेश, जिला मिलन केंद्र प्रमुख शिवम गोयल, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रवि साहू, अखंड हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रकाश नारायण गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – सुनील यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।