कवक के प्राकृतिक अनुकूलन पर शोध के लिए एन वाई यू से सम्मानित हुईं आकृति अग्रवाल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज

गोपीगंज नगर के उद्योगपति प्रमोद अग्रवाल की पुत्री आकृति अग्रवाल ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) से ‘चार्लोट पैन मेमोरियल अवॉर्ड’ प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है। कवक (फंगी) के विभिन्न प्राकृतिक वातावरणों में अनुकूलन और दवाओं के प्रति उनकी बदलती प्रतिक्रिया को समझने के क्षेत्र में किए जा रहे शोध कार्य के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

आकृति का शोध यह समझने पर केंद्रित है कि कवक ठंडे, गर्म, शुष्क सहित विभिन्न वातावरणों में किस प्रकार अनुकूलित होकर विकसित होते हैं। शोध के माध्यम से वह यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि आनुवंशिक स्तर पर कवकों में कौन-से अंतर उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में जीवित रहने और विकसित होने में सक्षम बनाते हैं। साथ ही, दवाओं के प्रति उनकी प्रतिक्रिया में होने वाले बदलाव और उसका उनके प्राकृतिक वातावरण से संबंध भी उनके शोध का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आकृति की प्रारंभिक शिक्षा सीतामढ़ी स्थित दयावंती पुंज विद्यालय से हुई। आईआईटी गुवाहाटी से एमटेक और पीएचडी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से की। शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं आकृति ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए न्यूयॉर्क में यह उपलब्धि हासिल की।

आकृति को पुरस्कार मिलने की जानकारी नगर में पहुंचते ही गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने उनके पिता प्रमोद अग्रवाल को बधाई दी। लोगों ने आकृति की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शोध के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

इस अवसर पर अनिल दुबे, विजय उमर, विजय गुप्ता, शिवशंकर, मोहित उमर समेत अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।