हेरिटेज हॉस्पिटल के पास युवती के अपहरण की सूचना के संबंध में।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सन्दर्भित प्रकरण के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि हेरिटेज हॉस्पिटल के पास एचपी पेट्रोल पम्प से एक लड़की के अपहरण की घटना हुई है। सूचना पर रोहनियां पुलिस द्वारा तत्काल जांच एवं सत्यापन किया गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नम्बर के आधार पर ई-चालान ऐप से वाहन स्वामी का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर वार्ता की गई, जिसमें उक्त वाहन का संबंध बाबुरी, जनपद चंदौली से होना पाया गया।

तत्पश्चात युवती के पिता से दूरभाष पर वार्ता की गई, जिन्होंने बताया कि उनकी पुत्री किसी बात को लेकर नाराज थी तथा घर आने को तैयार नहीं हो रही थी और अपने दोस्त के साथ घूम रही थी, जिस कारण वे अपनी पुत्री को अपनी कार से घर लेकर आए हैं। लड़की से भी जरिए दूरभाष पर वार्ता की गई, जिन्होंने बताया कि वह अपने घर पर परिजनों के साथ सुरक्षित है तथा उसे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।प्रकरण में आवश्यक सत्यापन/जांच की कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।