बारा (ग़ाज़ीपुर)
पूरब तरफ हजरत डॉ. अज़ीमुल्लाह बख्शी तेग़ी रहमतुल्लाह अलैह का 47वां वार्षिक उर्स मुबारक 23 और 24 सितंबर 2026 को बारा पूरब स्थित उनके मज़ार शरीफ पर अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अकीदतमंदों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और सवाब हासिल करने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार, बुधवार 23 सितंबर को अस्र की नमाज के बाद मज़ार शरीफ पर चादरपोशी एवं अन्य रस्में अदा की जाएंगी। इसके बाद मगरिब की नमाज के बाद महफिल का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है। गुरुवार 24 सितंबर को फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी और फातिहा पढ़ी जाएगी।
उर्स कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। कार्यक्रम से जुड़े मुहम्मद हैदर अली तेग़ी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।







