बारिश के कारण इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति खराब स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों कोबारिश के कारण इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति खराब

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बारा (गाजीपुर) के बारा गांव में लगातार बारिश के कारण इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह घास और झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के पानी से कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग ईंटें धंस गई हैं। सड़क पर घास जमने के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को निकलने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं।

गांव के निवासी इमरान भारती, और आकिब खान ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर घास तेजी से बढ़ गई है। साफ-सफाई के अभाव में सड़क पर कचरा भी जमा हो रहा है, जिससे संचारी रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की साफ-सफाई कराने और धंसी हुई सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।